पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन


| December 1, 2015 |  

भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार पं. दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन आयोजन स्थल शांति सदन, आबूपर्वत मंगलवार को प्रथम सत्र में राजस्थान सरकार के गौ पालन व पशु पालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा कि संभाग व तहसील के बाद जिला स्तरीय यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं के लिये संजीवनी बूटी के समान है। जिसमें आये हुये प्रदेश स्तरीय विविध भाजपा पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन कार्यकर्ताओं व जनता के मध्य संवाद स्थापित कर केन्द्र व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी विकास एवं विकास एवं सामाजिक सहायता के योजना के क्रियान्वयन में सेतु का कार्य करेगा।

गौ पालन व पशु पालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने कहा
उन्होनें कार्यकर्ताओं से आवहान किया कि वो केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां जनज न तक पहुंचायें तथा सत्ता गवांने से बौखलाई कांग्रेस व उनके पदाधिकारियों की बौखलाहट को जनता के सामने उजागर करें। गत माह जिले 32 डाॅक्टर राज्य सरकार ने लगाये तथा जिला मुख्यालय समेत सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य केन्द्रों पर सामुदायिक भवनों के अलावा शिक्षा केन्द्रों में सभी रिक्त पद भरने में राज्य सरकार प्रयत्नशील है।

district-level-training-mount-abu-3

जिला अध्यक्ष लुम्बाराम चैधरी ने इस अवसर पर राज्य सरकार की सिरोही जिले में स्वीकृत अरबों रूपये की कृषि सिंचाईं, विद्युत, सडक परिवहन इत्यादि योजनाओं की जानकारी देते हुये कार्यकर्ताओं को आवहान किया कि वे केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों वार्ड अनुसार ईकाई स्तर तक लेकर जायें तथा विकास के प्रस्ताव वार्ड ईकाई के कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर जिला प्रमुख, प्रधान, सभापति, व नगरपालिका अध्यक्ष तक देवें ताकि कडी से कडी विकास की जुड सके।

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण 2015 सिरोही जिला प्रशिक्षण महाभियान वर्ग के मिडीया प्रभारी हरिश दवे ने जानकारी देते हुये बताया कि द्वितीय दिवस प्रथम एवं द्वितीय सत्र में सोशियल मिडीया विषय पर प्रदेश पदाधिकारी शरद गोयर एवं मिडीया प्रबन्धन विषय पर मनोज जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सारभूत व अमूल्य जानकारी प्रदान की सोशल मिडीया व मिडीया प्रबन्धन पर दोनों वक्ताओं ने बताया कि बदली हुई वैश्विक व्यवस्था में सूचना तकनीकी व प्रोद्योगिकी के बदलाव में इन्टरनेट, मोबाईल, प्रिन्ट व इलैक्ट्रोनिक मिडीया सूचना के आदान प्रदान में जीवन का अनिवार्य हिस्सा बन गया है जिसका असर सामाजिक आर्थिक व राजनैतिक गतिविधियों में भी असरदायक है। विश्व में सोशल मिडीया का असरदायक उपयोग अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने चुनाव प्रचार में किया था भारत में अन्ना हजारे का आंदोलन भी सोशल मिडीया क्रान्ति की देन है तथा हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमति वसुन्धरा राजे ने गत चुनावों तथा संगठन की गतिविधियों के प्रचार प्रसार में बखुबी उपयोग किया तथा भाजपा संगठन केन्द्र व प्रदेश के फेसबुक, वाट्सअप, ट्वीटर, यू ट्यूब एकाउण्टांे की जानकारी देते हुये जिले के पदाधिकारियों मण्डल पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सोशल मिडीया प्रिन्ट व इलैक्ट्रोनिक मिडीया में तकनीकी व प्रबन्धन की जानकारी देते हुये इसे संगठन हित में अपनाने के साथ जिले में मिडीया केन्द्र बनाने की बात कही।

district-level-training-mount-abu-5

प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे सत्र में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमति तारा भण्डारी ने वर्तमान केन्द्र सरकार की उपलब्धियों तथा हमारा सैद्धान्तिक अधिष्ठान विषय पर वक्ता पूर्व जिला महामंत्री दीपाराम पुरोहित ने एवं देश के सम्मुख चुनौतियां विषय पर जिला प्रमुख श्रीमति पायल परसुरामपुरिया ने ओजस्वी उद्बोधन व मार्गदर्शन दिया। कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रशिक्षण वर्ग में माउण्ट आबू के सभी पार्षद गण व् अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa