रतन देवासी जालोर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष निर्वाचित


| October 7, 2020 |  

जालोर क्रिकेट संघ (DCA) के चुनाव व वार्षिक AGM का हुआ आयोजन। RCA के चुनाव पर्यवेक्षक शेखावत व जिला खेल अधिकारी भाटी व निर्वाचन अधिकारी चौधरी की उपस्थिति में चुनाव हुए संपन्न।

जालोर/भीनमाल। आज स्थानीय साई पैलेस होटल भीनमाल में जिला क्रिकेट संघ (DCA) के चुनाव व वार्षिक AGM का आयोजन हुआ। RCA के चुनाव पर्यवेक्षक धर्म सिंह शेखावत, जिला खेल अधिकारी प्रेम सिंह भाटी व निर्वाचन अधिकारी हिन्दुराम चौधरी की उपस्थिति में चुनाव सम्पन्न हुए। जिला क्रिकेट संघ जालोर के अध्यक्ष पद पर पूर्व उप मुख्य सचेतक रतन देवासी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

इस दौरान अन्य पदों पर भी चुनाव सम्पन्न हुए जिला सचिव पद पर सतीश व्यास, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय माथुर, कोषाध्यक्ष पद पर पुखराज सुथार, सलाहकार पद पर शिवनारायण विश्नोई, प्रेस सचिव पद पर निरंजन व्यास, कार्यकारिणी सचिव पद पर दिनेश विश्नोई सहित साथ ही जिला उपाध्यक्ष पद पर 4 सदस्य, उप कोषाध्यक्ष पद पर 1 सदस्य, सयुक्त सचिव पद पर 2 सदस्य, कार्यकारिणी सदस्य पद पर 7 सदस्य निर्वाचित किए गए। साथ ही यह कार्यकाल 4 साल का रहेगा।

इस दौरान देवासी ने सभी का आभार व्यक्त किया व संबोधित करते हुए कहा कि इस पद को जिम्मेदारी से निभाते हुए सम्पर्ण भाव व से काम करके ज्यादा से ज्यादा युवाओं को खेल से जोड़ कर प्रेरित करते हुए युवाओं को खेल जगत में आगे बढ़ाएंगे।

देवासी ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि क्रिकेट से जुड़े संसाधनों को उपलब्ध करवायेंगे, सभी के साथ मिलकर जिले को क्रिकेट में अग्रिम स्थान पर लायेंगे व संभाग स्तर की बड़ी क्रिकेट एकेडमी जिला में बनाएंगे ताकि भावी पीढ़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक, चुनाव अधिकारी, नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यगण सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa