• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.4℃
news-details
मानव तस्करी जैसे मामले का हुआ पर्दाफाश: पिंडवाडा

मानव तस्करी जैसे मामले का हुआ पर्दाफाश: पिंडवाडा

पिंडवाडा | नाबालिग आदिवासी किशोरियों को मजदूरी के बहाने गुजरात ले जाकर शादी के बहाने बेचने का मामला आया सामने, एक महिला समेत कुल 3 जनों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार | - पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया था कि उसकी दो पुत्रियां को मजदूरी के बहाने दुष्कर्म करके दलालों के माध्यम से बेचने का किया है सौदा, पिंडवाड़ा वृताधिकारी जेठूसिंह करनोत ने गहनता से जांच कर स्वयं ने गुजरात मे दबिश देकर एक महिला समेत तीन जनों को गुजरात से दबोचा | नाबालिग कन्याओं को दलालों के चंगुल से कराया मुक्त - गुजरात के विलोदरा (माणसा) का एक दलाल विनुज उर्फ वनराज कोली ठाकोर आदिवासी क्षेत्र में ही रहकर मजदूरी के बहाने ढूंढता है नाबालिग किशोरियों को - महिला दलाल रमीला उर्फ रमी पत्नी दशरथ सिंह कोली ठाकोर मलिकपुर खेरालू तथा सिद्धपुर क्षेत्र के दलपत उर्फ गणपतिया रावल योगी को किया गिरफ्तार - नाबालिग का सौदा नहीं होने तक विनूज उर्फ वनराज लगातार उनसे करता था दुष्कर्म - सिरोही एसपी ममता गुप्ता और एएसपी देवेंद्र शर्मा के सुपरविजन में पिंडवाड़ा सीओ जेठूसिंह करनोत की कार्रवाई