• 17 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 19.6℃
news-details
देर रात नक्की झील में मिला आबूरोड के युवक का शव

देर रात नक्की झील में मिला आबूरोड के युवक का शव

माउंट आबू । कल रात करीब 12:30 बजे युवक के नक्की झील में गिरने की खबर सामने आई जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष, आपदा दल के सदस्य, अन्य पार्षद एवं स्थानीय लोग नक्की झील के मगरमच्छ गार्डन में पहुंचे, जिसके पश्चात आपदा दल ने वहां गिरे युवक को ढूंढना शुरू कर दिया, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव प्राप्त हुआ जिसे अभी सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है, बताया जा रहा है कि इस युवक का नाम सागर है जोकि आबूरोड के साईं बाबा मंदिर के समीप रहता था, फिलहाल इस मृत्यु के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है ।