• 17 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 18.9℃
news-details
मीडिया कर्मीयो द्वारा कराया गया सन होटल एवं रिसोर्ट के एडवेंचर पार्क का उद्घाटन

मीडिया कर्मीयो द्वारा कराया गया सन होटल एवं रिसोर्ट के एडवेंचर पार्क का उद्घाटन

आबूरोड | यु तो मीडिया कर्मी हमेशा ही उद्घाटन/ लोकार्पण की तस्वीरे लेते नज़र आते है लेकिन आबूरोड (मावल) में स्थित सन होटल एवं रिसोर्ट ने एक एतिहशिक कदम उठाते हुए आबूरोड प्रेस क्लब के पत्रकारों द्वारा रिसोर्ट में बने एडवेंचर पार्क का उद्घाटन कराया | रिसोर्ट के एम.डी रमेश चन्द्र पाटीदार ने किसी भी शहर के विकास की बात करते उया कहा की मीडिया शहर के विकास में सबसे अहम भागीदारी निभाता है, उन्होंने मीडिया को शराहते हुए कहा की वह मीडिया के कार्यशेली, उनके कठोर परिश्रम को नमन करते है ईवा आशा करते है आबूरोड प्रगति के नए आयाम मीडिया के जरिये जल्द ही हासिल करे | सभी मीडिया कर्मी द्वारा प्रोपर्टी को भरपूर सराहा गया, एवं सभी ने सन होटल को आबूरोड के पर्यटन को बढ़ावा देने में उपयोगी बताया, मीडिया कर्मी द्वारा एडवेंचर पार्क का उद्घाटन कर कई एडवेंचर गतिविधिया की गई जिसे उन्होंने एक यादगार पल बताया | कार्यक्रम का संचालन कर रहे संजय अग्रवाल ने इस एतिहासिक लम्हे को संजोने के लिए सन होटल एवं रिसोर्ट के सभी सदय, खास कर एम.डी रमेश चन्द्र पाटीदार, सी.ओ.ओ जयराम जी, जी.एम हनवंत सिंह आदि को शुभकामनाये दी | [soliloquy id="20280"] मिशन स्वच्छ आबूरोड को हुआ आगाज़ इसी कार्यक्रम में श्रीमान पाटीदार ने आबूरोड को स्वच्छ बनाने हेतु आबूरोड प्रेस क्लब व सन होटल एवं रिसोर्ट के संयुक्त भागीदारी से स्वच्छ आबूरोड मिशन का भी आगाज़ किया, जिसकी शुरुआत 19 दिसंबर से रेलवे स्टेशन पर सफाई अभियान से शुरू होगी | लगभग सभी पत्रकार इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे एवं सभी ने स्वच्छ आबूरोड मिशन में अपने सम्पूर्ण योगदान के लिए आसवस्त किया |