• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 20.7℃
news-details
जरूरतमंद को सहायता राशि नही मिलने पर पार्षदों का फुटा गुस्सा: आबूरोड़

जरूरतमंद को सहायता राशि नही मिलने पर पार्षदों का फुटा गुस्सा: आबूरोड़

आबूरोड़ | सिरोही जिला के आबूरोड शहर में आज पार्षदों ने नगरपालिका में अध्यक्ष सुरेश सिंदल व अधिशाषी अधिकारी त्रिकमदान चारण के साथ बैठक कर जरूरतमंद परिवारों को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सहायता नही मिलने पर जमकर रोष जताया। पार्षदों का कहना था कि नगरपालिका ने प्रथम सूची में 686 परिवारों को राज्य सरकार द्वारा मिल रही 2500 रूपयें की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी है लेकिन उनमें कई पात्र परिवारों को छोड दिया गया है। नगरपालिका प्रशासन हठधर्मिता से कार्य कर जरूरतमंद लोगो के साथ खिलवाड कर रहा है जिस पर पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल ने जिला कलक्टर भगवती प्रसाद से दूरभाष पर बातचीत की। जिला कलक्टर ने कहां कि पालिका के सभी पार्षद जिन लोगो के नाम सूची में छूट गये है उनकी सूची बनाकर पालिका को उपलब्ध करा दे जिसका सर्वे कराकर आर्थिक सहायता प्रदान कर दी जाएगी। जिला कलक्टर से वार्ता के बाद पार्षदों का गुस्सा शांत हुआ। आज सवेरे 11 बजे नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, पार्षद योगेश सिंघल, मोहनलाल राणा, असलम खान, अमित साम्बरिया, अमरसिंह, रीना शाक्य, अमरसिंह, मगदान चारण, दीपक सैनी, पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य,राजेन्द्र सोलंकी, आबिद कुरैशी ने पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल व अधिशाषी अधिकारी त्रिकमदान चारण के समक्ष जरूरतमंद लोगो को 2500 रूपये की सहायताय नही मिलने पर जमकर रोष जताया। पार्षद योगेश सिंघल ने बताया कि नगरपालिका द्वारा पात्र परिवारों की जो सूची प्रकाशित की थी उन्हें आज दिन तक पैसा नही मिला है, लिस्ट भी पूरी तरह से तैयार नही की गई है। सिंघल ने बताया कि पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों से बैठक की थी लेकिन आश्वासन मिलने के बाद भी आज दिन तक लोगो की समस्याओं का समाधान नही किया गया है। नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी ने कहां कि पालिका प्रशासन पूरी तरह से सरकार की छवि धूमिल कर रहा है जो पात्र लोग नही है उन्हें सूची में शामिल कर जरूरतमंद लोगो के नाम को सूची से हटा दिया गया है जो कि पूरी तरह से गलत है। पालिका प्रशासन पुन: सर्वे कर पात्र परिवारों को सहायता राशि प्रदानय करे। बैठक में पार्षद रितेश सिंह ने कहां कि उनके वार्ड में पात्र लोगो की सूची आज दिन तक नही मांगी गई और न ही अब तक वार्ड नंबर 27 में पालिका प्रशासन द्वारा कोई सर्वे किया गया है जिससे लोगो को आर्थिक सहायता का लाभ नही मिल रहा है। पार्षद अमित साम्बरिया ने बताया कि पालिका प्रशासन ने पहली सूची जारी की है वह पूरी तरह से गलत है, पात्र परिवारों को शामिल नही किया गया है जिससे वार्ड के लोग पार्षदों के घरो पर बडी संख्या में आ रहे है जिससे धारा 144 का उल्लंघन हो रहा है। पार्षद मोहनलाल राणा ने कहां कि एकल परिवार के लोगो को भी अब तक 2500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान नही की गई है। पार्षद आबेदा बेगम व अमरसिंह ने कहां कि प्रथम सूची में जो गलत लोगो को पैसे दिये गये है उनके खिलाफ नगरपालिका कार्यवाही करते हुए वसूली कर पात्र परिवारों को सूची में शामिल करे। इस पर अधिशाषी अधिकारी त्रिकमदान चारण व पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कहां कि रविवार तक सभी पार्षद पात्र परिवारों के नाम पालिका प्रशासन को देवे ताकि उनका सर्वे कराकर उन्हें सरकार की तरफ से जो आर्थिक सहायता मिल रही है वो पहुंचायी जा सके। नगरपालिका द्वारा 686 लोगो को 2500 रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी गई है एवं जो पात्र परिवारों के नाम छूट गये है उनकी सूची पार्षदों से मांगी गई है। सूची मिलने के बाद सर्वे कराकर जरूरतमंद लोगो को आर्थिक सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी। - त्रिकमदान चारण, अधिकशाषी अधिकारी नगरपालिका आबूरोड