• 16 Aug, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 22.2℃
news-details
जिले में 10 नये पॉजिटिव, लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा जारी हुई गाइडलाइन्स

जिले में 10 नये पॉजिटिव, लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा जारी हुई गाइडलाइन्स

सिरोही | नहीं थम रहा जिले में कोरोना, आज फिर आये एक दिन में अभी तक के सबसे अधिक 10 कोरोना पॉजिटिव जो की सिरोही, पिंडवाडा व शिवगंज तहसील से है | आज आये 10 कोरोना पॉजिटिव में से 7 पॉजिटिव सिरोही तहसील से है जिसमे से 6 तवरी गाँव के है तो 1 कुमा गाँव से है; शिवगंज तहसील से चांदना गाँव से एक और पिंडवाडा के अजारी गाँव से 2 कोरोना पॉजिटिव पाये गये | सिरोही के तवरी गाँव में पहले ही 3 कोरोना पॉजिटिव आ चुके है और 6 नए पॉजिटिव और सामने आये है जिसके चलते जिले में अब कुल 42 कोरोना पॉजिटिव हो चुके है | करीब 1.5 करोड़ की लागत से कोविड19 टेस्ट लैब अब सिरोही में होगी स्थापित, फिलहाल पाली में हो रही है सिरोही के कोरोना सैंपल की जांच, एक हफ्ते के भीतर लेब का काम शुरू हो जायेगा | सिरोही जिले का कोरोना स्टैट्स - कुल कोरोना पॉजिटिव: 42 - पॉजिटिव से कुल नेगेटिव हुए: 05
दिनांक कुल पॉजिटिव तहसील/ शहर गाँव
7 मई 1 सिरोही नवाखेडा(1)
8 मई 1 आबूरोड शहर(1)
9 मई 1 रेवदर डबाणि(1)
10 मई 1 पिंडवाडा खाखरवाड़ा(1)
11 मई 7 सिरोही | आबूरोड जमोतरा(3),कालन्द्री (1), टुआ(1), काकेन्द्रा(1) | किवरली (1)
13 मई 3 रेवदर, आबूरोड डबाणि(2), किवरली(1)
14 मई 8 सिरोही, शिवगंज तवरी(3), डोडूआ (1), हलिलिवड़ा (2), मांडवा(1) | कैलाशनगर(1)
15 मई 2 पिंडवाडा खाखरवाडा(1), भीमाना(1)
16 मई 8 पिंडवाडा(6) | आबूरोड़(2) वीरवाडा(5), आरसणा(1) | खडात(1), नया खेडा(1)
17 मई 10 सिरोही(7) | पिंडवाडा(2) | शिवगंज(1) तवरी(6), कुमा(1) | अजारी(2) | चांदना(1)
जिले में कुल कोरोना पॉजिटिव के अनुसार स्टैट्स
कुल पॉजिटिव शहर/ तहसील गाँव
02 शिवगंज कैलाश नगर(1), चांदना(1)
11 पिंडवाडा वीरवाडा(5), खाखरवाड़ा(2), भीमाना(1), आरासणा(1), अजारी(2)
03 रेवदर दबाणी(3)
05 आबूरोड किवरली(2), शहर(1), खडात(1), नयाखेडा(1)
21 सिरोही कालन्द्री(1), टुआ(1), काकेन्द्रा(1), जामोतरा(3), नवाखेडा(1), तवरी(9), डोडूआ(1), हलिलिवड़ा(2), मांडवा(1), कुमा(1)
  जानिए गाइडलाइन्स के अनुसार क्या खुला रहेगा और क्या बंद: -होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे - होम डिलीवरी की इजाजत होगी. - मॉल, सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे. -घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी. - 31 मई तक मेट्रो सेवाओं पर रोक रहेगी. - सभी तरह के आयोजनों पर 31 मई तक रोक - ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत - स्‍टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी. - बाजार को खोलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं. - राज्यों की सहमति से अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं. - सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक कार्यक्रमों पर रोक रहेगी. - स्कूल, कॉलेज और सभी शिक्षण संस्थाएं पहले की तरह बंद रहेंगे. - रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन राज्य सरकारें तय करेंगी. - राज्यों के बीच बस सेवा की शुरुआत हो सकती है. इसके लिए दोनों राज्यों के बीच सहमति होनी चाहिए. - राज्य के भीतर भी पब्लिक बस ट्रांसपोर्ट सेवा की शुरुआत सरकार कर सकती है. - जिलाधिकारी रेड जोन, कन्टेनमेंट एरिया या हॉटस्पॉट तय करेंगे लेकिन केंद्र/स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक. पब्लिक बस मूवमेंट भी इसलिए कि मज़दूरों को लाया ले जाया जा सके