केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने माउंट आबू में प्रेरणादायक नेतृत्व पर आयोजित सेमीनार का शुभारंभ किया


| April 19, 2015 |  

सही ज्ञान, सही प्रशिक्षण और जिम्मेदारी का बोध जीवन में तनाव रहित रहने के लिए जरूरी – श्री किरण रिजिजु

18/04/2015 सिरोही, केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजु ने कहा कि सही ज्ञान सही प्रशिक्षण और दायित्त्व का बोध सुरक्षा का ज्ञान कराते हैं और प्रेरणा देते हैं। आज के हालातों को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति में सुरक्षा के प्रति चेतना जागृत करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि मनुष्य क्षमता धैर्य और संयम से कार्य करे तो निश्चित रूप से तनाव मुक्त रहेगा प्रेरणादायक नेतृत्व का सृजन कर स्वयं भी सुखी रहेगा और दूसरों को भी सुखी रखेगा।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री आज माउंट आबू में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राजयोग शिक्षण एवं अनुसंधान शाखा की सुरक्षा सेवा विंग के तत्त्वावधान में ‘‘प्रेरणादायक नेतृत्व’’ पर आयोजित 3 दिवसीय संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में सशस्त्र पुलिस सेवा बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की मिलट्री एवं पेरा मिलट्री फोर्स सुरक्षा के लिए विपरीत परिस्थितियों में अपने दायित्त्वों को अंजाम देती हंै। ऐसे में उन्हें तनाव मु€त रखने के लिए प्रशिक्षण की भी जरूरत रहती है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा केवल देश, पुलिस बल या सशस्त्र सैनिक सिपाहियों से जुड़ा मुद्दा नहीं है। इसके बारे में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से मन सरोवर में उतर कर स्वयं पर नियंत्रण करना सीखना होगा।

kiran-rijiju-inaugrating-seminar-in-abu-02

दादी रतन मोहिनी ने आशीर्वचन करते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य अच्छी बातें चाहता है। मन और आत्मा की शांति के लिए शरीर को स्वस्थ रखना होगा और इसके लिए स्वयं को बुरे कामों से बचा कर रखना ही सुरक्षा है।
एसएसडŽलू विंग के अध्यक्ष सेवानिवृत स्€वाडर्न लीडर अशोक गबा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और संस्थान द्वारा प्रेरणादायक नेतृत्व पर आयोजित राष्ट्रीय सेमीनार में भाग लेने के लिए केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये 500 पुलिस एवं सशस्त्र सेना बल के अधिकारियों एवं कार्मिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि 15 साल से यह विंग प्रतिवर्ष सशस्त्र बलों के कार्मिकों के लिए प्रेरणादायक संगोगिष्ठियां आयोजित कर रही है। समारोह में पॉवर प्रजेन्टेशन के माध्यम से संस्थान के कार्याें के बारे में जानकारी दी गई।
इससे पूर्व केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री ने सेमीनार का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और आध्यात्मिक चित्र दीर्घा का अवलोकन कर सृष्टि, आत्मा और शरीर के बारे में जाना।
केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री का पोलोग्राउंड हैलीपेड पहुंचने पर नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर, आईजी सीआरपीएफ बीएस चौहान एवं उपखंड अधिकारी एच.ई.गुईटे तथा कर्नल वी.सी.सती व अशोक कुमार गवा ने स्वागत किया। संचालन शिवसिंह ने किया और आभार ए.के. सहगल द्वारा व्यक्त किया गया।

kiran-rijiju-inaugrating-seminar-in-abu-04

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa