केंद्रीय विद्यालय में आयोजित महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की 128 वीं जयन्ती


| December 22, 2015 |  

महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की 128 वीं जयन्ती मनाई। केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम।प्राचार्य सुरेश ने दिया गणित के विषय को रोचक बनाकर अपनाने पर जोर।

माउंट आबू, शहर के केन्द्रिय विद्यालय में महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की 128 वीं जयन्ती मनाई। इस अवसर पर केन्द्रिय विद्यालय के प्राचार्य सुरेश ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से मैथ्स (गणित) के भूत को दूर भगाकर उसको रोचकता के साथ में अभ्यास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन भी एक समय में सामान्य विद्यार्थी थे। उन्हें गणित के अलावा कुछ और विषयों में उन्की रूचि ही नहीं थी। यही वजह रही की वे गणित के अलावा अन्य सभी विषयों में अनुतीर्ण हो गए। बाद में अन्य विषया अद्धयापको ने उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उनके रुचिकर विषय में अध्य्यन करने भेजा। और आज विश्व उनका गणित के क्षेत्र में लोहा मानता है।

kendriya-vidyalaya-ramanajujam-celebration-2

छात्रो को भी गणित के फॉर्मूलस,समीकरणों,समेत रेखा गणित के सवालो को बार-बार अभ्यास कर सीखने का प्रयास करना चाइये।
विद्यालय के गणित के विष्याध्यापक हेमेन्द्र,व् प्रियंका कौशिक ने बताया कि, विद्यालय में पिछले एक सफ्ताह से गणित के विषय में रूचि बढ़ाने के लिए ग्रोइंग एफ्टीटयूड इन न्यूमेरिकल टेस्ट व् अन्य गतिविधियों के माध्य्म से गणित के सहज अभ्यास के कार्यक्रम आयोजित करवाकर छात्रो में विषय के प्रति रूचि जगाने का प्रयास किया गया। जिसे छात्रो ने भी रुचि लेते हुए सीखा।

सूचना – कल से केन्द्रिय विद्यालय में शीतकालीन अवकाश आरभ हो जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य सुरेश के अनुसार पूरे उत्तर भारत में कड़ाके के ठण्ड होने की वजह से राजस्थान,दिल्ली,उत्तरप्रदेश,पंजाब समेत देश के उत्तरी भारत के क्षेत्रो में आने वाले केन्द्रिय विद्यालयों में भारत सरकार के प्रारम्भिक एवम् मानव संसाधन विभाग के आदेश पर आगामी बीस दिनों तक शीत कालीन अवकाश रहेगा

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa