रेली निकाल गाय सुरक्षा का संकृल्प दिलवाया: आबुरोड


| December 6, 2015 |  

कृषि संस्कृति गाय के बिना अधूरी- स्वामी श्याम महाराज
आबूरोड। राष्ट्रीय गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम महाराज ने कहा कि ऋषि व कृषि संस्कृति गाय के बिना अधूरी है। कृषि में रसायन व प्लास्टिक के उपयोग से हमारा खानपान दूषित हो चला है। जिसके चलते व्यक्ति के व्यवहार में परिवर्तन आया है। ऐसे में विकारों के मिटाने के लिए खेती में गाय के गोबर उपयोग आवश्यक है। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंघल ने कहा कि गाय विश्व की मां है। पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु व आकाश पंच भूतों का गो माता में समावेश है। वे रविवार को मानपुर चमत्कारी हनुमान मंदिर के समीप राष्ट्रीय गोरक्षक दल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि गाय की रज से मन, बुद्धि व अहंकार को नियंत्रित करले की ताकत मिलती है। अन्तोगत्वा गाय की शरण में तो जाना ही पड़ेगा। धरती के संतुलन रखने का कार्य गाय ही करती है। इसी के चलते प्रत्येक घर में गाय होनी चाहिए। गाय के बिना जीवन अधूरा है। कृषि, गांव व धरती का आधार गाय ही है। है। गाय के गोबर, गोमूत्र से घर का वातावरण शुद्ध होता है। समाज, देश, संस्कृति की उन्नति के लिए गाय की शरण में जाने से ही कल्याण होगा। सतोगुण गाय के गव्य से ही प्राप्त होता है। प्रदेश सचिव पंकज वाजपेयी ने कहा कि वर्तमान में गाय की संख्या कम होती जा रही है। इससे दूध, दही, घी, गोमूत्र की उपलब्धता में भी कमी आ गई है।

gau-rakshak-dal-abu-road

कार्यक्रम को जिला सचिव हरेंद्रसिंह, गौरव कौशिक, विभाग अध्यक्ष गौरव गौड़ ने विचार व्यक्त किए। समारोह से पहले रैली निकाली गई। चैक पोस्ट से शुरु हुई रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई मानपुर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर विसर्जित हो गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह के रुप में सिरोही की तलवार प्रदान की गई। शहर कोतवाल सुमेरसिंह राठौड़ का बहुमान किया गया। अंतरराष्ट्रीय कलाकार हमीराराम, रायका, सोनल रायका द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनूप भटनागर, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र वैष्णव, भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य सुमित कांत, ईश्वर कहार, जितेंद्र कुमावत, पंकज माली, महेश पुरोहित, लोकेश सोनी, महेश बामणिया, जीवनदास, कृष्णा शर्मा आदि मौजूद थे।

रेली का हुआ स्वागत
गाय सुरक्षा रेली का शहर के मुख्य चौराहे पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्याम महाराज का माला पहना कर स्वागत किया गअल्प संख्यक भाजपा के कदीर कुरैशी, हाजी जहुर मोहम्मद व गरीब मोहम्मद द्वारा स्वामी महाराज व अन्य पदाधिकारीयो का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa