गौमाता की महानता को खूब दर्शाया, आबू में हुआ गौ आठम गौरज महोत्सव सम्पन्न


| November 21, 2015 |  

माउन्ट आबू में गौ आठम गौरज महोत्सव सम्पन्न।

माउन्ट आबू आर्य गुरूकुल के आचार्य ओमप्रकाशजी ने कहा है कि भारतीय संस्कृति गौ आधारित संस्कृति है। गौ सम्पूर्ण जगत की माता है। गौ मा अनैक गुणों की खान है और गौ मा दूध दही घी और गौ मूत्र के जो गुण स्वस्थधारक है वह हमारे स्वास्थय घर संसार को समृद्व एवं सुखी बनाते है। गाय के इस गुण को भुलाया नही जा सकता ।

हमें आज गौ आठम के पवित्र दिन पर आयोजित इस महोत्सव में गौ वर्धन गौ संरक्षण के कार्य के लिये संकल्प लेना चाहिए। वे आज माउन्ट आबू के पोलो ग्राउन्ड में गौरज संकल्प समिति आबू पर्वत के तत्वाधान में आयोजित गौरज सकल्प महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। माउन्ट आबू दक्षिण तट हनुमान मन्दिर के मंहत मुरलीदास जी महाराज ने कहा कि गौ का पूजन हर ग्राम हर शहर में होना चाहिए। हर वर्ष इस दिन गौ माता का पूजन रखा जाना चाहिए।

उन्होने कहा गौ मां के लिये बहुत से शास्त्रों में वर्णन है जिसमें पहला भगवत पूजा, दूसरी गौ सेवा और तीसरी संत सेवा । जिस प्रकार घर परिवार के लिये धन की जरूरत होती है और इसके लिये पुरूषार्थ करना पडता है वही हमें गौ माता सब कुछ देती है। हम उनके सरंक्षण उनकी सेवा के लिये आगे आए। गौरज संकल्प समिति आबू पर्वत के संयोजक गौरव कौशिक ने कहा कि बहुत से लोग सोचते है जो प्राप्त है वह प्या्रप्त नहीं है।

gauraj-mahotsav-2015-mount-abu-1

गौ मा ने र्प्याप्त मात्रा में सब कुझ दिया है। मंहत सुरेन्द्रगिरी महाराज ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि श्रुति स्मृति आदि सनानत धर्म शास्त्रो में अतिपिशिष्ठ एवं गोपनीय रूप से मनुष्यों देवताओ, ऋषियों तथा भगवददावतारों द्वारा दिव्य आर्शीवाद के प्राप्तीर्थ आदि शक्ति भगवती सुरभी की उपासना की यंत्र तन्त्र रहस्यमय संकेतो से प्राप्त हमारा देश गौ प्रिय गौ भक्तों का देश है।

भागवत में सुरभि उपासना की विधि है परन्तु सुरभि शक्तिपीठ नहीं है और रेवदर में नन्दगाव में 53वें शक्तिपीइ की स्थापना जो अगले वर्ष की जा रही है वह देश के लिये एक उदाहरण सिद्व होगी। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संध के भूराराम चिमन सिंह, महंत रामेश्वर प्रसाद आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर माउन्ट आबू के होटल उद्यमी त्रिलोक जानी, नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे पार्षद जूजाराम, राधा राणा, मुकेश अग्रवाल, विणुदत्त कौशिक, समिति के सह संयोजन बाबू सिंह परमार महेन्द्र सिंह परमार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गौरव गोयल ने किया।

निकली गौ माता की शोभायात्रा
गौरज संकल्न समिति आबू पर्वत के तत्वाणान में आज गौ आठम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रोटरी सर्कल के टैक्सी स्टेण्ड से गौ माता की झाकियो के साथ कलश लिये बालिकाओं की इस यात्रा में भारी संख्या में महिलांए व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह यात्रा चाचा म्यूजियम सब्जी मण्डी सदर बाजार राजकीय चिकित्सालय नक्की लेक होते हुए मुख्य समारोह स्थल पोलो ग्राउनड पहुची जहां भारी संख्या में महिलाओ ले गौ आठम पर्व मनाया पूजन अर्चन आरती निवेद भोजन प्रसाद कराकर रज चरणों का पूजन किया जिसमें मुख्य रूप से नगरपालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवे पूर्व नगरपालिका अघ्यक्ष शारदा देवी पार्षद राधा राणा सहित सुमन ऐरन, मिथलेश गोयल, आदि ने गौ पूजन के बाद गौ रक्षा गौ संरक्षण का सकल्प लिया।

gau-raj-mahostav-mount-abu-2015

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa