आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियां व उनमें सी आर पी एफ की भूमिका का सेमिनार माउण्ट आबू में शुरू


| February 5, 2016 |  

सी आर पी एफ के डी जी पी प्रकाश मिश्रा ने किया शुभारम्भ | आन्तरिक सुरक्षा अकादमी(आई एस ए)1991 बैच के पुलिस अधिकारी ले रहे है, भाग |
माउण्ट आबू, एंकर वी ओ – माउण्ट आबू में सी आर पी एफ की आन्तरिक सुरक्षा अकादमी में गुरूवार को आन्तरिक सुरक्षा में चुनौतियां व उनमें केरिपुबल की भूमिका विषय पर सेमीनार आरम्भ हुआ। इस सेमिनार का उद्घाटन सी आर पी एफ के डॉयरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस प्रकाश मिश्रा ने उद्घाटन किया।

उल्लेखनीय है कि, माउण्ट आबू की इसी आन्तरिक सुरक्षा अकादमी में वर्ष 1991 में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के सीधे नियुक्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने यहीं पर रहकर के अपना मूल प्रशिक्षण प्राप्त किया था। और आज उन्हें देश के विभिन्न भागों में पुलिस सेवा को करते हुए 25 वर्ष पूरें हो रहे है। अत: एक प्रकार‌‌‌ इस सेमिनार में केरिपुबल के 1991 के पुलिस अधिकारियों का अपने प्रशिक्षण स्थल पर पुर्नमिलन भी हो रहा है।
‌‌‌वी ओ – माउण्ट आबू की आन्तरिक सुरक्षा अकादमी में वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम,कोर्स व सेमिनार आयोजित करके केरिपुबल के साथ साथ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों, प्रशिक्षु पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

गुरूवार को आयोजित सेमिनार में इसी अकादमी में लम्बे समय तक प्रशिक्षक रहे सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक मुर्गेशन के साथ में गुजरात सरकार के द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद पर्वतारोहण संस्थान की प्रधानाचार्य चौला जागिरदार को उनके उल्लेखनीय कार्यों एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa