भाजपा युवा सम्मेलन ने दिखा युवाओ का जोर


| May 12, 2017 |  

देश का युवा ही देश निर्माण मे अहम भूमिका अदा करता है- सैनी

आबूरोड। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि युवा ही देश निर्माण मे अहम भूमिका अदा करता है। उसे आदेश देने की जरुरत नहीं पड़ती है। अन्नपूर्णा रसोई योजना, श्रमिक कार्ड योजना, स्वास्थ्स योजना, विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, प्रधनमंत्री उज्जवला योजना, दस हजार करोड़ की लागत वाली बेटी बचाओं योजना, स्वच्छ भारत योजना जैसी अनेकों योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार की ओर से शुरु की जा चुकी है। वे गुरुवार को गांधीनगर के सेंचुरी मार्बल में भाजयुमो के जिला सम्मेलन में बोल रहे थे।

भापा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरिय सम्मेलन को संबोधित करते हुये युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि देश के साठ से सत्तर प्रतिशत भू-भाग पर भाजपा का शासन चल रहा है। भाजपा विश्व में 11 करोड़ सदस्यों वाली सबसे बड़ी पार्टी है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वार्डो व घरों तक पहुंचे। चाय व पान की दुकानों पर योजनाओं की बात करे। लोगों को योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। बच्चों को विद्यालयों से जोडऩे के जतन करे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन व पार्टी की रीढ़ की हड्डी होता है। इन्हीें के दम पर केंद्र व राज्य में पार्टी की सरकारें बनी है। ऐसे में आने वाले समय में युवाओं को और अधिक ताकत से कार्य करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में पांच में सत्ता बदलने की परम्परा को समाप्त करना है।

मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए 180 सीटों के लक्ष्य को हांसिल करने में जुट जाएं। जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया ने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। युवाओं में तर्क करने की शक्ति काबिले तारीफ है। पार्टी के लिए युवा रीढ़ की हड्डी की तरह होता है। वह लोक कल्याणकारी योजनाओं को निचले स्तर तक ले जाता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कई लोकहितकारी योजनाएं शुरु की गई है। एक जून से शुरु होनी वाली जयश्री योजना में बच्ची के जन्म पर सरकार द्वारा पचास हजार रुपए देने का प्रावधान है।

मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रमजान अली, भाजपा जिलाध्यक्ष लुंबाराम चौधरी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित सम्मेलन को संबोधित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गजपाल सिंह राठोड़, प्रदेश मंत्री महेंद्र नैन, उप प्रमुख कानाराम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा विजय जोठवाल मंचासीन थे। वहीं कार्यक्रम में जिला महामंत्री प्रकाश रावल, शैलेश अवस्थी, जिला उपाध्यक्ष अजय वाला, दिनेश रावल, तुषार त्रिवेदी, अजयपाल सिंह, मुकेश अग्रवाल, अजित सिंह, प्रेमसिंह लोधा, आनंदपाल सिंह, गणपत सिंह, नरपत चारण, चेतन अग्रवाल, दीपेश अग्रवाल, हरिमोहन गढ़वी, महालक्ष्मी झा, प्रीति वाजपेयी, काशी बेन, विष्णु मारू, मनीष परसाई, रमेश वैष्णव, भूपेंद्र संबरिया, कदीर कुरेशी, रावताराम देवासी, तोषिक कुमावत, सनी जैन, राजा बंजारा, दीपक यादव, विनय मीना, अशोक माली व लोकेश सोनी समेत भाजपा, महिला मोर्चा, अल्पयंख्यक मोर्चा समेत जिलेभर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

वाहन रैली निकाल प्रदेया अध्यक्ष का किया अभिनन्दन
कार्यक्रम से पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमन्त पुोहित कि अगुवाई में गुरूवार को सवेरे बस स्टैंड से वाहन रैली निकाली गई। रैली को मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गो बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, सदर बाजार, पारसीचाल, अम्बाजी रोड, जगदीश चौराह,गांधीनगर होते हुये सभा स्थल पहुंची। रैल्ी मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपने वाहनो पर भाजपा का घ्वज लिये वंदे मातरम के नारे लगाते हुये चल रहे थे।

जनप्रतिनिधीयो कि अनुपस्थिती रही चर्चा का विषय
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित ने अपने संबोधन से पूर्व युवा मोर्चा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन मे आबूरोड नगरपालिका अध्यक्ष, पार्षदो व क्षेत्रीय विधायक की अनुपस्थित पर वयंग कसते हुये कहा कि युवा मोर्चा द्वारा पांच दिन पूर्व ही सभी जनप्रतिनिधीयो को घर घर जाकर आमंत्रित किया गया लेकिन फिर भी किसी ने भी इस सम्मेलन मे आने कि जहमत नही कि। कार्यक्रम के दौरान पूरे पण्डाल मे इनकी अनुसस्थित चर्चा का विषय बनी रही।

यह नही आये कार्यक्रम में
युवा मोर्चा के जिला सतरीय सम्मेलन मे क्षरेत्रीय विधायक जगसीराम कोली, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र गौयल, नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल, पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य,पार्षद अमित सांबरिया, अमर सिंह,आशा बंजारा, दिपक राणा,मोहन राणा, मगनदान चारण,हरिश गुप्ता, रेखा जिनगर, रीना शाक्य, अमित सांबरिया,रीना शाक्य, मदनसिंह, किरण रैगर।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa