माउंट आबू आये गहलोत का आबूरोड पहुंचने पर हुआ स्वागत


| February 21, 2016 |   ,

आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सडक मार्ग द्वारा आबूरोड पहुंचे जहां कांगे्रसियो ने गर्मजोशी के साथ गहलोत का भव्य स्वागत किया। गहलोत के आबूरोड पहुंचने पर बीएस पेट्रोलियम आकराभट्टा में पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी के नेतृत्व में सैकडो कांग्रेसजनो ने गहलोत का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ की हड्डी होते है। स्वागत समारोह के दौरान हर जगह कार्यकर्ताओं का जोश व उत्साह देखने को मिला है वह काबिले तारिफ है।

सरकार की जन विरोधी नितियों का डटकर करे मुकाबला – गहलोत
पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य की मौजूदा भाजपा सरकार की नितियों का कार्यकर्ता डंटकर मुकाबला करे। यह सरकार उद्योगपतियों की है इस सरकार में गरीब जन पूरे राज्य में त्राही त्राही कर रहा है यह बात राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय नगर कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कही। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठौड़ की अगुवाही में सैंकड़ों कांग्रेस जनों ने गहलोत का भव्य स्वागत किया।

21 Abu road ashok gehlot 2

कार्यक्रम के आरम्भ में कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने राजस्थानी साफा व पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठोड़ ने सुत की माला से गहलोत का बहुमान किया। पूर्व मुख्य मंत्री गहलोत ने सैंकड़ों की तादाद में एकत्रित कार्यकर्ताओं के उत्साह पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का मूल मंत्र है। कांग्रेस सदैव जनहित व गरीबजनों के लिए तत्पर रही है। हर कांग्रेस जन को जनता के बीच रहकर कार्य करना चाहिये। इस अवसर पर पूर्व मुख्य मंत्री गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने स्थानीय संगठात्मक स्थिति से अवगत कराते हुए स्थानीय स्तर पर चलाये जा रहे जनहित के कार्यक्रमों से अवगत करवाया।

इससे पूर्व स्वागत समारोह में मुस्लिम समाज की ओर से अल्प संख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सईद पठान, पूर्व सदर दिलावरखान, पूर्व पार्षद मोहम्मद शरीफ, नूर मोहम्मद, यासिफ पठान, युनुस चंदेजा, प्रधान लालाराम गरासिया, पूर्व प्रधान तेजसिंह देवडा, अणदाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, लीलाराम गरासिया, सरपंच ललित गरासिया, भोपाल पुरोहित, पार्षद दीपक सैनी, योगेश सिंहल, मीनू सैनी, शिवशंकर शर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष हमीद कुरैशी, अप्ल संख्यक प्रकोष्ठ के संभाग मिडिया प्रभारी मोहम्मद जुनैद आदिल, एनएसयूआई कार्यकर्ता शाहरूख खान, एससी प्रकोष्ठ के जयंति मारू, पार्षद जे.पी.सिंह, अनुराधा जैन, सुमित जोशी, पूजा राणा, उपाध्यक्ष यासिफ पठान, वार्ड पंच रणवीरसिंह, गोपाल शर्मा, अब्दुल कयुम, जमाल घोसी, सेवादल महामंत्री, रमेश चौरा, लक्ष्मीकान्त चौहान, पण्डित मनीष शर्मा, मधु राठौड़ सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुम्बई से वायुयान द्वारा अहमदाबाद पहुंचे थे जहां से सडक मार्ग द्वारा आबूरोड पहुंचे। वे माउंट आबू में आयोजित शादी समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे है।

संवादाता
लैएक अहमद, आबूरोड

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa