माउंट आबू में फिर एक होटल में जुआ खलेते पर्यटक पुलिस के हत्ते चढ़े


| August 5, 2020 |  

माउंट आबू | हाल ही में माउंट आबू की होटल लासा से पुलिस ने जुआ खेलते 22 लोग व 7,81,870/- रूपरे जब्त किये थे (खबर) तो वही आज फिर एक बड़ी कार्यवाही को पुलिस ने अंजाम दिया है |

सिरोही पुलिस अधिक्षक पूजा अवाना के निर्देश अनुसार, थाना अधिकारी अचल सिंह देवड़ा ने कार्यवाही करते हुए होटल शांति के कमरे में जुआ खेलते 12 लोगो को पकड़ा साथ ही 76,550/- नकद व 93,970/- के टोकन भी बरामद |

माउंट आबू पुलिस थाना से मिली खबर के अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती पूजा अवाना द्वारा जुआ सट्टा व वाछिंत अपराधियो की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वृताधिकारी आबुपर्वत श्री प्रवीण कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी आबूपर्वत श्री अचलसिंह निरीक्षक पुलिस के नेतृत्व में दिनांक 05.08.2020 को माफिक मुखबिर ईतला मिली की टैक्सी स्टेण्ड के पास होटल शांति में ताश पतों पर रूपये का दाव लगाकर 10-12 व्यक्ति जुआ खेल रहे, जिस पर थानाधिकारी मय जाब्ता टैक्सी स्टेण्ड के पास होटल शांति मे दबिश दी गई तो कमरा नं. 415 मे ताश के पतो पर रूपये का दाव लगाकर 12 व्यक्ति जुआ खेल रहे थे जिनका नाम पुछने पर क्रमश अपना नाम अरविन्द, चिराग रावल, जयन्तिभाई, रणभाई प्रजापति, साहील मनसुरी, पिनल भाई, सोमाजी ठाकुर, नरेन्द्र भाई पटेल, जयराम पटेल, कमलेश भाई, हसन गांधी व चेतन भाई बताया।

जिस पर उक्त व्यक्तियो द्वारा द्वारा ताश के पतो पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते पाये जाने पर उक्त व्यक्तियों के कब्जे से जुआ सामग्री ताश के पते व 76550/- रूपये जुआ आशियाय सामग्री मिली। साथ ही 93970/- रूपये के टोकन भी मिले तथा अभियूक्तों के पास से 12 मोबाईल व 2 लक्जरी गाड़ीयां मिली जिन्हैं भी जब्त किये गये।

 

गिरफ्तार अभियुक्तः-
1) अरविन्द भाई पुत्र श्री छगन लाल उम्र 47 साल जाति पटेल निवासी कुण्डाल कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
2) चिराग रावल पुत्र श्री भरत भाई उम्र 33 साल जाति ब्रहाम्ण निवासी 13 सुकान सोसायटी कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
3) जयन्तिभाई पुत्र श्री भीखा भाई उम्र 35 साल जाति प्रजापत निवासी गजानन्द सोसायटी मकान नं. 11 कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
4) रमणभाई प्रजापति पुत्र श्री खोड़ा भाई उम्र 50 साल जाति प्रजापति निवासी जय गुरूदेव सोसायटी मकान नं. बी-47 कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
5) साहील मनसुरी पुत्र श्री युनुस भाई जाति मुस्लमान उम्र 33 साल निवासी मनसुरी वास कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
6) पिनल भाई पुत्र श्री भरत भाई उम्र 40 साल जाति पटेल निवासी वातसल्य कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
7) सोमाजी ठाकुर पुत्र श्री भलाजी उम्र 45 साल जाति ठाकुर निवासी कुण्डाल कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
8) नरेन्द्र भाई पटेल पुत्र श्री शांतिलाल उम्र 52 साल जाति पटेल निवासी राधेसण गांधीनगर अहमदाबाद (गुज.)
9) जयराम पटेल पुत्र श्री डायालाल उम्र 42 साल जाति पटेल निवासी एसवी स्कुल के पास कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
10) कमलेश भाई पुत्र बलदेव भाई उम्र 45 साल जाति बारोठ निवासी बारोठवास बोरीसणा थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
11) हसन गांधी पुत्र श्री हुसैन भाई गांधी उम्र 34 साल जाति गंाधी मुस्लामान निवासी कस्बा कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)
12) चेतन भाई पुत्र श्री रमण भाई उम्र 55 साल जाति पटेल सोहाण पैलेस कड़ी थाना कड़ी जिला मेहसाणा (गुज.)

 

माउंट आबू पुलिस गठित टीमः-
1) अचल सिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना आबूपर्वत।
2) प्रतापसिंह सउनि पुलिस थाना आबूपर्वत।
3) सुभाष कानि नं. 822 पुलिस थाना आबूपर्वत।
4) जगदीश कानि नं. 933 पुलिस थाना आबूपर्वत।
5) ओमप्रकाश कानि नं. 824 पुलिस थाना आबूपर्वत।
6) श्री ओमाराम कानि नं. 857 पुलिस थाना आबूपर्वत।
7) श्री गणेशनारायण कानि नं. 942 पुलिस थाना आबूपर्वत।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa