बाबा अम्बेडकर की प्रमिता पर डाला हरा रंग: आबूरोड़


| May 30, 2017 |  

ambedkar statue abu road painted with green color

आरोपीयो को पकडने की मांग पर तिराहे पर लगाया जाम

आबूरोड। मानुपर चोहारे पर गत रात्री को कुछ असमाजिक तत्वो द्वारा डा.भीमराव अम्बेडकर कि प्रतिमा पर हरा कलर डाला। अम्बेकर सेवा समिती, कांग्रेस व भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में आरोपीयो को पकडने की मांग को लेकर मानपुर तिराहे पर लगाया जाम। मौके पर पुहंचे शहर थानाधिकारी ने तीन दिन मे आरोपी को पकडने के आशवासन के बाद 1 घंटे से भी ज्यादा देर से लगा जाम खुला। मौके पर पुहंचे क्षेत्रीय विधायक व पालिका अध्यक्ष ने घटना कि घोर निन्दा। आरोपीयो को जल्द से जल्द पकडने के लिये पुलिस को किया पाबंद।

घटना के अनुसार मानपुर अम्बेडकर सर्कल पर पिछले वर्ष अत्बेडकर सेवा समिती द्वारा बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाई गई थी, हर साल इसी सर्कल पर जयंतिकार्यक्रम का आयोजन भी होता है। अम्बेडकर सेवा समिती के तहसील अध्यक्ष राजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुये बताया कि मंगलवार को सवेरे उनको सुचना मिली कि बाबा साहेब कि प्रतिमा पर हरा रंग डाला गया है उन्हेाने मोके पर जाकर देखा तो प्रतिमा ओरबाबा साहेब का चेहरा हरा रंग से किसरी आसामाजिक तत्वो द्वारा खराब किया गया उनके द्वारा तुरन्त प्रभाव से सेवा समिती के सदस्यो सहित शहर पुलिस को सुचना दी।

घटना की सुचना शहर मे आग कि तरह फेल गई ओर शहर के कांग्रेस , भाजपा, शिवसेना सहित विभिन्न संगठनो के सदस्य मौके पर पुहंचे। इसी दोरान पालिका अध्यक्ष भी घटना स्थल पर पहुचें ओर घटना कि घोर निन्दा कि। सुचना के बाद भी पुलिस के नही पहुंचने पर आक्रोशित लोगो ने मानपुर तिराहे पर जाम लगा कर आरोपी को गिरफतार करने कि मांग करने लगे। एक घंटे से भी ज्यादा देर तक चले रास्ता जाम मे दोनो तरफ वाहानो कि कतारे लग गई। जाम के बाद मौक ेपर पहुचे शहर थानाधिकारी ने आक्रोशित लोगो से बात कर रास्ता खोलने को कहा लेकिन गुस्साये लोगो ने आरोपी कि गिरफतारी की मांग पर अड गये। काफी देर कि समझााईस व तीन दिन मे आरोपी को गिरफतार करने के आशवासन के बाद रास्ते को खोला गया।

इन्होने किया संबोधित

इस अवसर पर मानपुर तिराहे पर रास्ता जाम के बाद धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो को संबोधित करते हुये अम्बेडकर सेवा समिती के तहसील अध्यक्ष ने कहा कि बाबा साहेब कि प्रतिमा पर कलर डालना घोर अपराध के साथ दलितो का अपमानहुआ है जिसे कभी बरदास्त नही किया जायेगा। कांग्रेस के पूर्व पार्षद शिवशंकर शर्मा ने कहा कि संविधान निर्माता की प्रतिमा पर कलर डालना पूरे देश कि जनता का अपमान है, डा.भीमराव से हमे अपना संविधान दिया है जिसने भी ऐसा घोर अपराध किया ळै उसे बकशा नही जायेगा।

पालिका अध्यक्ष सुरेश सिंदल ने कहा कि भीमराव अम्बेडकर किसी जाति विशेष के नही बल्कि पूरे देश कि बहुत ही प्रिय है उनकी प्रतिमा पर आज असमाजिक तत्वो द्वारा जो किया गया है वह निन्दनीय है, हम पुलिस प्रशासन से मांग करते है कि अगर तीन दिनो मे आरोपीयो को नही पकडा गया तो हम पूरे शहर को बंद कर आन्दोलन करेगें। इस अवसर पर नगरपालिका प्रतिपक्ष नेता नरगिस कायमखान, युवा कांग्रेस के लोक सभा प्रभारी नवीन सांखला, अम्बेडकर सेवा समिती के रेवदर विधान सभा प्रभारी गणपत मेघवाल,प्रवीण राणा, माधव मारू, जयंतिलाल मारू, हिरा देवी, दिपक राणा, किशोर परिहार, शिवसेना के नरेश लोधी, नारायणलाल , भंवर परमार सहित सदस्य मोजूद रहे।

विधायक ने कहा आरोपी को जल्द से जल्द पकडो
घटना कि सुचना मिलते ही मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली ने घटना कि कड शब्दो मे निन्दा करते हुये कहा कि जिसमे भी संविधान निर्माता कि प्रतिमा के साथ घिनोना कार्य किया है उसे बक्सा नही जायेगा, मौके पर मोजूद शहर थानाधिकारी को उन्होने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफतार करने के लिये कहा वही आक्रोशित लोगो का समर्थन करते हुये कहा कि अगर आरोपी नही पकडे जाते है तो हम सभी मिलकर सरकार पर दबाव बनाते हुये आन्दोलन करेगें।विधयक ने सभी को तीन दिन शांति बनाये रखने कि अपील करते हुये घटना कि जानकारी प्रदेश स्तर के नेताओ को दी।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa