नव निर्वाचित आबूरोड़ पालिका बोर्ड की आज पहली बैठक हुई संपन, सफाई व बिजली का मुद्दा रहा हावी


| January 22, 2021 |  

nagar palika meeting abu road

– नवनिर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर किया स्वागत
आबूरोड। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण की अध्यक्षता में आयोजित हुई। करीब दो घंटे तक चली बैठक में सफाई, बिजली जेसी बुनियादी सुविधाओ पर पार्षद गंभीर नजर आए। बैठक में वार्डो में सफाई, बिजली, नाले निर्माण आदि समस्याओं पर प्रमुखता से चर्चा की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने प्रत्येक सदस्य को बोलने का मौका दिया।abutimes.com पार्षदों को उनके वार्ड में व्याप्त समस्याओं के निस्तारण का भरोसा दिलाया।

बैठक की शुरुआत में पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने नवनिर्वाचित पार्षदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक मे सभी पार्षदो ने शहर मे सफाई व बिजली मुद्दे पर खास ध्यन देने के बारे मे अवगत करवाया। वही पार्षदो ने पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व अधिशाषी अधिकारी विनोद बंसल द्वारा शहर मे बोर्ड बनते ही जो सफाई को लेकर कार्य किये जा रहे है उस पर संतोष प्रकट किया।

पार्षद अर्जुन सिंह ने कहा कि शहरवासीयो कि मूलभूत सुविधा जन्म, मृत्यू, विवाह पंजीकरण सहित मकानो मानचित्रो कि स्वीकृति कर आमजन को राहत दी जाये। बेठक मे पालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने सभी अपने पार्षद साथीयो से आग्रह करते हुये कहा कि आप सभी का साथ रहेगा तो हम अपने शहर के लिये बहुत से कार्य कर पायेगें जिसपर सभी ने तालियो की गड गडाहट के साथ पालिकाध्यक्ष को समर्थन देने कि बात कही।

बैठक मे सभी पार्षदो ने अपने अपने वार्डो मे हो रही समस्याओ से भी अवगत करवाया। पार्षद जितेन्द्र बंजारा, सुरेश बंजारा ने कहा कि सफाई के अभाव में कचरे के ढेर लगे है। पालिका की जेसीबी व सेफ्टी टेंक मशाीन खराब पड़ी है। ठेकेदारो द्वारा निविदा के अनुरूप कर्मचारीयो से कार्य नही करवाया जा रहा है। चार के बजाय दो व एक कर्मचारीयो से दो-तीन घंटे कार्य करवाते है। लाईट व्यवस्था में चार कर्मचारी है। लेकिन, उनके पास बिजली का सामान नहीं है। पार्षद परिहार ने बैठक की प्रोसेडिंग सही तरीके से नहीं लिखने पर रोष जताया।

कच्ची प्रोसेडिंग पर पार्षदों के हस्ताक्षर करवे । पालिकाध्यक्ष ने मांग का समर्थन करते हुए इसे अच्छी पहल करार दिया। पार्षद दीपीका राव ने कहा की गांधीनगर क्षेत्र मे पालिका द्वारा पट्टे वितरण नही किये गये है जिसके कारण लोगो को नल व बिजली कनेक्षन लेने मे दिक्कते आ रही है वही पालिका भी उनको अनापत्ती प्रमाण पत्र नही दे रही है। इस पर अध्यक्ष ने तुरन्त प्रभाव से अधिकारीयो को आदेश देते हुये कहा कि उनको प्रमाण पत्र जारी किये जाये वही कार्यवाहक अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि अब दोनो विभाग कोई प्रमाण पत्र नही दे रहे है आप आवेदन करे आपको तुरन्त प्रभाव से कनेक्षन मिल जायेगा। पार्षद अमरसिंह मानपुर में रोड बनाने की मांग की। पार्षद पार्षद राधेश्याम शाक्य ने कहा कि उनका वार्ड अधिक बड़ा है। ऐसे में उनके वार्ड में दस सफाईकर्मियों की आवश्यकता है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने दस सफाईकर्मी देने का भरोसा दिलाया।

पालिका उपाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा ने कचरा परिवहन की पुख्ता व्यवस्था करने की जरुरत बताई। पार्षद चन्द्रलेखा अग्रवाल ने आवारा पशुओं की धरपकड़ के साथ पॉलीथिन के उपयोग पर पाबंदी लगाने की मांग की। पार्षद गायत्री माली व पुश्पा गोहिल ने कहा कि शहर के सुविधा केंद्रों में टाईल्स लगा दी गई है। लेकिन, उनकी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सप्ताह में दो बार सफाई करवाने का भरोसा दिलाया। पार्षद कमलेश सेनी ने कहा कि ठेकेदार के पूरे कर्मचारी वार्ड में नहीं पहुंचते है। 5-6 आदमी देने से ही सफाई व्यवस्था बहाल होगी।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में गुजराती धर्मशाला के समीप डम्पिंग यार्ड बनाया गया था। फिलवक्त, इसे अन्य स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। पार्षद बबीता माखीजा ने गुरुनानक कॉलोनी का नाला साफ करवाने की आवश्यक बताया। माखीजा ने कहा कि पालिका की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसके चलते लोग अंधेरे में है। लोग हमसे सफाई व मूलभूत सुविधाओं की अपेक्षा करते हैं। पार्षद नीलम राणा ने कहा पालिका की लाईट व्यवस्था लुंजपुंज है। आगामी त्यौहारों के चलते वार्ड में सफाई के साथ लाईट की समुचित व्यवस्था े साथ लाईट की ऐसेसरीज उपलब्ध करवाना अत्यंत जरुरी है। पार्षद अंजली जोशी ने कहा बड़ी सब्जी मंडी में पड़ी गंदगी की सफाई करने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की पैरवी की। वार्ड 11 में पड़े गड्ढे को दुरुस्त करने की मांग की।

पार्षद कांति परिहार ने बोर्ड का सफाई व्यवस्था बताने के साथ सफाई कर्मचारियों की संख्या बताने को कहा। परिहार ने सफाई निरीक्षक से कचरा निस्पादन, उनके द्वारा इस बावत बनाई जाने वाली रिपोर्ट व किए जाने वाले भुगतान की जानकारी देने को आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने सफाई निरीक्षक द्वारा उनका फोन रिसीव नहीं करने पर नाराजगी जताई। इस पर पालिकाध्यक्ष ने सफाई निरीक्षक को सभी का फोन अटैण्ड करने व उसका जवाब देने को पाबंद किया। पार्षद ईमामुदीन मोयल ने ईदगाह व मस्जिद के आसपास सफाई व्यवस्था के माकूल इंतजाम करने की मांग की। पार्षद किरण रैगर पार्षद संजय कुमार व पार्षद अभिषेक मेरू ने लुनियापुरा स्कूल के पीछे के नाले की सफाई की मांग की। पार्षद लीला धारू ने कहा कि उनके र्वाउ मे नालिया टूटी हुई है उसे रिपेयर करवाया जाये साथ ही शहर का पूरा बरसाती पानी उनके वार्ड मे आता है मुख्य नाले को बडा करवाया जाये, वार्ड मे बिजली कि काफी परेसानी है उसे ठीक करवाया जाये।

पार्षद रितेश सिंह व पार्षद दिलीप सोनी ने सफाई के अभाव में भीलवास में डेंगू फैलने की आशंका व्यक्त की साथ ही सफाई व लाईट की व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता बताई। पार्षद अर्जुनसिंह ने कहा पहले कि तरह मिटिंग नही होनी चाहिये जो भी मिटिंग मे प्रस्ताव लिये जाते है उनको पूरा किया जाये। अर्जुन सिंह ने पालिकाध्यक्ष का गांधीनगर पार्क बनाने कि स्वीृति पर आभार व्यक्त किया। पार्षद भवनीश बारोट ने मुख्य नाले कि सफाई सहित सेनेट्री गलियो को साफ कर ढकने को कहा वही पत्रकारो के लिये एक बैठक भवन बनाया जाये जिसका सभी ने अपनी स्वीकृति दी। पार्षद कैलाष माली, पार्षद साक्षी सक्सेना ने अध्यक्ष को वार्ड कि समस्याए अवगत करवाते हुये बताया कि र्वाउ मे सफाईकर्मी तो आ रहे है लेकिन वो कचरा वही पर छोड जाते है जिससे नाले मे कचरा जाने से नाले जाम हो रहे है आरे गंदा पानी घरो मे आ रहा है। पार्षद शमशाद अली अब्बासी ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारीयो को अपने मूल पदो पर लगाया जाये जिससे शहरवासीयो के मूलभूत काम हो सके। बैठक के अंत मे पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण व अधिशाषी अधिकारी विनोद बंसल द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

तारबंदी करवाकर भूमाफियाओ पर कसे नकेल
पार्षद अमर सिंह ने कहा कि नगरपालिका कि जितनी भी भूमि खली है उस पालिका द्वारा तारबंदी करवई जाये। खाली पडी भूमि पर भूमाफियाओ कि नजरे है, ओर कई जगहो पर अतिक्रमण भी हुआ है, सभी अतिक्रमणो का हटवाकर तारबंदी कि जाये। वही 412 प्रकरण मे तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी द्वारा जो नामांत्रण किया गया है उसको निरस्त करवाया जाये।

जेसीबी व अन्य सफाई मशीने खरीदकर करवाये सफाई
पाषद भवनीश बारोट, कांति परिहार व जितेन्द बंजार ने कहा कि नगरपालिका को खुद जेसीबी मशीन के साथ अन्य सफाई कि मशीने खरीदनी चाहिये ओर अनुभवी कर्मचारीयो को तेनात किया जाये जिससे शहर मे बेहतर साई व्यवसथा हो सके।

दमकल वाहन कि कमी पर दिलाया ध्यान
पार्षद रमेश वैष्णव, अर्जुनसिंह, साक्षी सक्सेना, शमशाद अली अब्बासी व बीणा परिहार ने कहा कि शहर मे मात्र एक दमकल वाहन है जो भी बहुत ही दयनीय हालत मे है शहर काफी बडा होने के कारण एक दमकल वाहन प्रयाप्त नही होता है इसलिये एक ओर बडा दमकल वाहन खरीदा जाये ओर उसे शहर मे मध्य मे रखा जाये ताकि जरूरत पडने पर तुरन्त वो घटना सथल पर पहुंच सके।

पत्रकार भवन व आंगवाडी भवन बनाये जाये
पार्षद भवनीष बारोट, दीलीप सोनी व अर्जुन सिंह ने अध्यक्ष को अवगत करवाते हुये कहा कि शहर के पत्रकारो के लिये एक बैठक भवन बनाया जाये ताकि वो एक जगह बेइकर अपना कार्य कर सके साथ ही आगंवाडी के लिये भी हर वार्ड मे एक एक कमरे का निर्माण करवाये जाये ताकि वाड्र कि महिलाओ व बच्चो को राहत मिले।

इनका कहना है
इस बोर्ड कि यह पहली बैठक थी सभी नवनिर्वाचित सदस्यो का स्वागत सतकार किया गया वही सभी पार्षदो ने अपने अपने वार्डो कि समस्याओ के बारे मे लिखीत रूप मे अवगत करवाया है, हम सभी मिलकर सभी समस्याओ को दूर करने का प्रयास करेगें। मेने सभी पार्षदो से साथ मिलकर कार्य करने को कहा है जिससे हम अपने शहरवासीयो कि हर परेसानी को दूर कर सके। ~ मगनदान चारण, अध्यक्ष नगरपालिका आबूरोड

पहली बैठक थी सफाई व बिजली कि समस्या सबसे ज्यादा सुनने को मिली, हम इसको सुधारने का पूरा प्रयास करगें। साथ ही पालिका कर्मचारीयो कि विभाग के अनुसार उनके नामो के साथ मोबाईल नम्बर लिस्ट जारी करगे ताकि आमजन या पार्षद अपनी समस्या को उनके विभाग के अनुसार सिधे हि अवगत करवा सके। – विनोद बंसल, अधिशाषी अधिकारी, नगरपालिका आबूरोड

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa