श्री राम कथा के तहत कलश यात्रा मे उमडी महिलाएं: आबूरोड़


| January 7, 2018 |  

संत श्री राधाकृष्ण जी महाराज का पुष्पो से किया स्वागत
आबूरोड। अग्रवाल सेवा समिती द्वारा आयोजित श्री राम कथा सप्ताह के तहत राम कथा वाचक संत श्री राधाकृष्ण महाराज को रथ पे विराजमान कर कलश यात्रा निकाली गई। राम कथा सुनने से ही मन साफ होता है, आपसी प्रेम व्यवहार बना रहता है कथा वाचक संत ने प्रथम दिन कथा मे प्रेम के संदेश के साथ श्री राम कथा को किया प्रारम्भ। कलश यात्रा मे बडी संख्या मे महिलाओ ने लिया भाग। शहरवासीयो ने किया पुष्प वर्षा से संत का स्वागत अभिनन्दन। सेवा समिती द्वारा व्यवस्थाएं संभाली

श्री राम कथा सप्ताह के तहत अग्रवाल सेवा समिती द्वारा श्री राम कथा सप्ताह का आयोजन अयोध्यापुरी राजा कोठी मे आयोजन किया गया। जिसके प्रथम दिवस पर उनके श्री अग्रवाल विष्णु धर्मशाला से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे महिलाओ व युवतियो ने बडी संख्या मे अपने सरो पर कलश धारण कर यात्रा मे भाग लिया। सेवा समिती के सदस्यो व भक्तो द्वारा अपने सिर पर श्री रामायण रख कर यात्रा मे चलते दिखाई दिए। वही कथा वाचक श्री राधाकृष्ण महाराज व उनके शिष्य भी भक्तो के साथ शीरवासीयो का अभिनन्दन स्वीकार करते हुये पेदल चल रहे थे। कलश यात्रा व संत का लोगो ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा मे बैण्ड बाजो की धार्मिक धुनो पर महिलाएं नाचती हुई चल रही थी। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई राजा कोठी स्थित अयोध्यापुरी पहुँची।

उसके बाद श्रीमत रामायण पुरान को विराजमान कर संत द्वारा कथा प्रारंभ कि गई। कथा सुनाने से पहले बाल संत ने कहा कि कई लोग सिर्फ अपना समय व्यतीत करने के लिए कथा के पण्डाल मे मोजुद रहते है लेकिन उनकार दिल व दिमाग कही ओर होता है, लेकिन यह मेने अनुभव किया है कि भगवत को अगर मन से सुना जाए तो इससे मन साफ होता है, और हमारे अन्दरकी सभी बुराईयो का नाश करती है। भगवत मे भी कहा गया है कि अगर इसे कोई मन से सुने तो मैने इसके सभी कष्ट दूर हो जाते है।

लेकिन इसमे सर्त सिर्फ इतनी सी है कि वो सभी कुछ भूल कर भगवान मे विशवास रख कर कथा सुने। देर साम तक चली कथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। 7 से 14 जनवरी तक कथा का रोज दोपहर 2 बजे से सांय 6 बजे तक पाठ किया जाएगा। कार्यक्रम की व्यवस्था अग्रवाल सेवा समिती के सदस्यो द्वारा संभाली जा रही है।

किया स्वागत

सेवा समिती द्वारा श्री राम कथा पाठ मे सहयोग देने वालो यजमानो को स्वागत किया गया, समिती के अध्यक्ष व सदस्यो द्वारा सर्वप्रथम संत श्री राधाकृष्ण महाराज व उनके साथीयो का माला व शॉल उढ़ाकर सम्मान किया गया उसके बाद प्रथम दिन के यजमान प्रमोद चौधरी, हरीश चौधरी,किशोर अग्रवाल, गोपाल कृष्ण, डाक्टर सिंधी, डाक्टर एचएम केला, हीराभाई अग्रवाल विजय कुमार हरगोविन्द परिवार का माला व श्रीराम दुपटा पहनाकर स्वागत किया।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa