पूर्व सी.एम गहलोत ने आबूरोड जनता को संबोधित करते हुए कहा, राजे सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है


| December 26, 2015 |   ,

तलहटी में आयोजित आमसभा में उमडा जनसैलाब
आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहां कि सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही हैं। जरूरत मंदो को चार-चार माह से पेंशन बंद कर दी गई, दवाईयां कम होती जा रही है। वसुंधरा सरकार ने बाडमेर रिफायनरी लगाने के प्रोजेक्ट को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। रिफायनरी मिलती तो लोगो को रोजगार मिलता, उद्योग धंधे लगते। ये बात पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान रिफायनरी बचाव अभियान को लेकर तलहटी में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहां कि पूर्ववर्ती सरकार के कार्यो को वसुंधरा सरकार एक-एक कर बंद करती जा रही है। उनकी क्यां मंशा है यह सभी के समझ से परे है। भाजपा सरकार को चाहिए कि वे लोगो ने जो उन्हे बहुमत दिया है उसका सम्मान करते हुए कोई भी कार्य करने में कमी नही रखे। उन्होने कहां कि 60 करोड जनता का विश्वास जीतकर सत्ता में आई भाजपा से जनता काम की अपेक्षा रखती है। जनता ही माई-बाप है वहीं फैसला करती है।

ashok-gehlot-in-abu-road-3

बदले की भावना से कार्य कर रही वसुंधरा सरकार- गहलोत
वसुंधरा सरकार द्वारा रिफायनरी के इतने बडे प्रोजेक्ट में देरी करना सबसे बडा अपराध है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहां कि अगर रिफायनरी को निरस्त किया जाता है तो कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस सरकार गांधीवादी तरीके से धरने देंगी, विरोध प्रदर्शन करेगी। हमारी सरकार से कोई दुश्मनी नही है। गहलोत ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहां कि वसुंधरा सरकार झूठ बोलना बंद करे जिस तरह से सरकार चल रही है उससे लोग निराश होते जा रहे है। सीएम दौरे कर रही है, स्थिति नाजूक बनी हुई है। ऐसा लगता है शासन नही कुशासन है। महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दुष्कर्म का ग्राफ बढता जा रहा है। महिलाएं, बच्चीयां सुरक्षित नही है वहीं अपराधों का ग्राफ भी बढा है। उन्होंने कहां कि हाल ही में भाजपा बिहार व दिल्ली में चुनाव हारी है। जनता को समय समय पर सबक सिखाते रहना चाहिए। सभा को संबोधित करते हुए सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहां कि वसुंधरा सरकार द्वारा 40 हजार करोड के प्रोजेक्ट को रोका जाना कई सवाल खडे करता है। लोगो के सपने मिट्टी में मिल रहे है।

ashok-gehlot-in-abu-road-2

रिफायनरी पूरे प्रदेश की जनता के लिए भले के लिए है। आज तेल बाहर से आता है। रिफायनरी लगने के बाद तेल यही से उपलब्ध हो सकेगा। गुजरात सरकार को प्रतिवर्ष 1 हजार 500 करोड का भुगतान किया जाता है उससे निजात मिलेगी। कई ऐसी जगह है जहां तेल का उत्पादन नही है वहां रिफायनरी लगाई गई है जबकि राजस्थान का सौभाग्य है कि यहां तेल निकला है इसके बावजूद सरकार रिफायनरी के प्रोजेक्ट में देरी कर रही है। नरेगा ठप्प करने का षडयंत्र चल रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंच के माध्यम से उनके द्वारा शुरू किए गए राजस्थान रिफायनरी बचाओ अभियान को कंधे से कंधा मिलाकर, आमजन के सहयोग से सफल बनाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर बाडमेर के पूर्व सांसद हरीश चौधरी ने कहां कि रेतीले धोरो में यह रिफायनरी लगती तो जालोर, सिरोही सहित मारवाडा गोढवाल का विकास होता। प्रदेश विकास की गंगा बहती। तेल उत्पादन से मिलने वाली रॉयल्टी से विकास के कार्यो को गति मिलती। प्रोजेक्ट में देरी कर वसुंधरा सरकार आम जनता के साथ खिलवाड कर राजस्थान के विकास में बाधा उत्पन्न कर रही है। यह भारत सरकार की रिफायनरी है। सरकार इसमें व्यापार नही करती है। इस अवसर पर रिफायनरी संघर्ष समिति सदस्य एवं पूर्व यूआईटी अध्यक्ष हरीश चौधरी ने कि रिफायनरी संघर्ष अभियान में सिरोही की जनता हमेशा साथ खडी रहेगी। वसुंधरा सरकार ने हमेशा विकास को रोकने का काम किया है लेकिन अब ऐसा नही होने देंगे और सरकार पर रिफायनरी शीघ्र शुरू करने का दबाव बनाएंगे।

ashok-gehlot-in-abu-road-1

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव पुखराज पाराशर, जिला सह प्रभारी सोमेन्द्र गुर्जर, पूर्व मुख्य उप संचेतक रतन देवासी, अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल, लघु निगम के पूर्व अध्यक्ष सुनिल परिहार, पूर्व विधायक मदन प्रजापति, जोधपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष सैयद अंसारी, सुपारस भण्डारी, गंगाबेन गरासिया, प्रधान लालाराम गरासिया, नेता प्रतिपक्ष नरगिस कायमखानी, नीरज डांगी, जिला महामंत्री गुमान सिंह देवडा, महिपाल पुरोहित, लखमाराम कोली, मोतीलाल कोली, अण्दाराम गरासिया सहित, मोहम्मद जुनेद आदिल अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
देर तक डटे रहे लोग, पाण्डाल छोटा पडा – तलहटी में आयोजित सभा में देर रात्रि तक गहलोत के देरी से पहुंचने के बाद भी लोग डटे रहे। इतनी रात्रि तक दूर दराज से आए लोगो का सभा स्थल पर डटे रहना अपने आप में गहलोत की लोकप्रियता बताता है। कडाके की ठंड के बावजूद लोग सभा में मौजूद रहे। गहलोत की सभा में पाण्डाल छोटा पड गया और लोगो ने खडे रहकर गहलोत का भाषण सुना। सभास्थल पर लोगो के बडी संख्या में पहुंचने पर बैठने की कुर्सीयां कम पड गई जिससे सर्दी में भी लोगो ने खडे होकर गहलोत की बात सुनी।

संगठित दिखी कांंग्रेस- तलेटी में आयोजित आमसभा में कांग्रेस संगठित दिखाई दी। सभी कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक ही मंच पर दिखाई दिए। गहलोत के आगमन से लेकर प्रस्थान कर सिरोही जिले के सभी पदाधिकारी सभा में उपस्थित रहे। वहीं युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। युवाओं ने गहलोत जिंदाबाद के नारे लगाकर सभा में जोश भर दिया।

आबूरोड। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का स्थानीय नगर कांग्रेस कार्यालय पर स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमित जोशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठौड़ की अगुवाही में सैंकड़ों कांग्रेस जनों ने गहलोत का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के आरम्भ में कांग्रेस अध्यक्ष अमित जोशी ने राजस्थानी साफा व पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष राठोड़ ने सुत की माला से गहलोत का स्वागत किया। इस अवसर पर सईद पठान, दिलावरखान, मोहम्मद शरीफ, नूर मोहम्मद, यासिफ पठान, युनुस चंदेजा, असलम खान, जे.पी.सिंह, कमला पंजवानी, अनुराधा जैन, सुमित जोशी, पूजा राणा, रोशन बानों, रणवीरसिंह, गोपाल शर्मा, अब्दुल कयुम, ललित सांखला, अमित बैरवा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। वही कांग्रेस सेवादल की ओर से सेवादल अध्यक्ष सुरेन्द्र छावड़ा की अगुवाही में 21 सदस्यीय दल ने गार्ड आफ ऑनर देकर स्वागत किया।

ashok-gehlot-in-abu-road-6

गहलोत ने मोर्डन इंसुलेटर्स इकाई का लिया जायजा
आबूरोड। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मोर्डन इंसुलेटर्स इकाई में रात्रि विश्राम करने के बाद आज शनिवार की सवेरे जालोर रवाना होने से पूर्व फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस अवसर पर ईकाई के प्रबंधन से जुडे कई अधिकारी उनके साथ थे। उन्होंने इस अवसर पर इकाई में बनाए जाने वाले इंसुलेटर्स की प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया एवं प्रबंधन के अधिकारियों से इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी ली। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन का आभार प्रकट करते हुए कहां कि शहर की इतनी बडी ईकाई में स्थानीय श्रमिको को प्राथमिकता दी गई है जिससे सैकडो लोगो को रोजगार उपलब्ध हो पाया। इस अवसर पर इकाई के प्रेसीडेन्ट वर्क वीरेन्द्र सिंह, प्रेसीडेन्ट एचआर ए.के. तिवारी, वाईस प्रेसीडेन्ट एचआर सत्येन्द्र सिंह, संयुक्त प्रेसीडेन्ट आईआर हडवंत सिंह देवडा उपस्थित थे।

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa