माउंट आबू मार्ग पर बाइक एक्सीडेंट में चोटिल की आर्मी ने की फर्स्ट एड से मदद, 108 फिर नोट रीचेबल


| April 20, 2018 |  

माउंट आबू | आज शाम करीब 7 बजे माउंट आबू मार्ग पर बाइक चालक का हुआ एक्सीडेंट, आर्मी, आबूटाइम्स व न.पा चेयरमैन एवं उनके साथी ने दी प्रार्थमिक मदद |

आज शाम करीब 7:00 बजे आबूरोड निवासी दो दोस्त नाम रवि (आबूरोड कोर्ट निवासी) माउंट आबू से वापस आबुरोड जा रहे थे की उनका बीस न. पिलर के पास गंभीर एक्सीडेंट हो गया, एक्सीडेंट में बाइक चालक को गंभीर चौट आई व पीछे बेठे साथी को घुटने में लगी, चालक की चौट इतनी गंभीर थी की उसका चलाना तक संभव नहीं था | वही माउंट आबू आ रहे आर्मी राजपुताना बटालियन के जवानों ने चोटिल घायलों को देखा तो वह तुरंत प्रभाव से उनकी सहायता में जुट गए |

 

आर्मी ने की मदद

राजपुताना बटालियन के जवानों से जब घायल बाइक चालको को देखा तो वह तुरंत प्रभाव से उनकी सहायता में जुट गए, पहले उन्होंने उनको सान्तवना देते हुए हिम्मत दी फिर अपने ट्रक में पड़े आर्मी फर्स्ट ऐड किट की मदद से उनको घावो को पट्टी कर बहते खून को रोका , साथ ही पीछे बेठे बाइक सवार के घुटने में आई चौट का असर हड्डी पर न हो इसलिए लकडियो की मदद से कच्चा प्लास्टर बांध उसकी मदद की |

यह मसला करीब एक घंटा चला और समय तक देश सेवा पर मर मिट जाने वाले जवान उसके साथ खड़े रहे वह उन्हें हर मुमकिन सहायता दी | एक जवान ने घायल के सर को सहारा देकर उसकी हिम्मत बढाई तो वही दुसरे जवान से मलहम पट्टी कर उसके घर वालो को घटना की सूचना दी | आर्मी सिर्फ सरहद पर ही नहीं, देश सेवा के लिए नि स्वार्थ मन से हमेशा हर आपदा में देश वासियों की मदद करती रही है फिर वह चाहे पिछले वर्ष माउंट आबू के जंगलो में आग लगने का मामला हो या फिर भारी बारिश से लैंडस्लाइड के कारण टूटे रोड़ को दुरुर्स्त करना हो आर्मी हमेशा सशक्त रूप से देश की सेवा में हेमशा तेनात रही है |

 

आबूटाइम्स की टीम ने पुलिश को दी जानकारी व एम्बुलेंस की मांगी मदद

घटना स्थल पर जब हम पहुंचे तो आर्मी के मेजर ने हमें बताया की घायलों को जल्द से जल्द हस्पताल बनाने की आवश्यकता है, जिस पर हमने 108 को कॉल लगाया तो पहले तो कई देर तक कॉल नहीं लगा और जब लगा तो किसीने उठाया नही, 108 से जब काम बनता नहीं दिखा तो हमें माउंट आबू थानाअधिकारी सरोज बेरवा को सूचना दी व एम्बुलेंस भेजने को कहा |

 

 

न.पा चेयरमैन सुरेश थिंगर एवं साथी ने की मदद

अपने निजी काम से आबू रोड जा रहे न.पा चेयरमैन सुरेश थिंगर जब घटना स्थल से गुजरे तो उन्होंने तुरंत प्रभाव से रुककर घटना की जानकारी ली व एम्बुलेंस की व्यवस्था कराइ और घायलो को आबुरोड सरकारी हस्पताल लेजाने को कहा, इतना ही नहीं वह एम्बुलेंस को फॉलो करते हुए आबुरोड सरकारी हस्पताल पहुंचे और घायलों को हस्पताल में भर्ती करा उनके परिजनो को घटना की जानकारी दी, चेयरमैन के साथ कुनाल डाबी, अलकेश गोयर व अन्य साथी मौजूद थे अंतिम जानकारी के अनुसार सरकारी हस्पताल में घायलों को उपचार शुरू हो गया है |

 

खबर से जुड़े विडियो को जल्द ही हमारे यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया जायेगा

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa