दयानंद पैराडाइज विद्यालय में मनाया गया 71वॉ स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी का पर्वोत्सव


| August 16, 2017 |  

15 अगस्त, 2017| प्रकृति की गोद में स्थित, शहर के विद्यालय ”दयानंदपैराडाइज“ में 71वॉ स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्वोत्सव बड़ी धूम धाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि डा. एम. पी. बंसल द्वारा ध्वजा रोहण किया गया व विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगान की सुन्द रप्रस्तुति दी गई। इसके उपरान्त सांस्कृतिक एंव साहसिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत नाटक, एकांकी गायन, योगा व नृत्य का प्रस्तुतिकरण किया गया।

इसी क्रम में ’देश रंगीला’ गीत पर बालक-बालिकाओं द्वारा सुन्दर प्रस्तुति दी गई। जिसे माता-पिता एवं सभी अतिथीगण द्वारा बहुत सराहा गया। तद्उपरान्त विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का कमाल दिखाते हुए सुन्दर व मनमोहक गीतोे की प्रस्तुति दी जिसमे ’मेरा मुल्क…….’,’ऐ वतन तेरे लिए……’, ’ऐ मेरे वतन के लोगो……’जैसे गीत सम्मिलत रहे जिस पर नन्हे मुन्ने बालको ने खूब वाह वाहीलु टी |

विद्यालय के कार्यकारी अध्यक्ष श्री मोती लालजी आर्य ने बच्चों को प्रेरणास्त्रोत भाषण दिया। प्राचार्या श्रीमती मोनिका शर्मा द्वारा ओजपूर्ण भाषण में बच्चों के प्रतिकर्तव्य निष्ठ व अपनी मातृ भाषा का सम्मान करने की बात कही |

 

 

Comments box may take a while to load
Stay logged in to your facebook account before commenting

[fbcomments]

Participate in exclusive AT wizard

   AT Exclusive    Writers   Photography   Art   Skills Villa